Uncategorized

भेंट मुलाकात के दौरान “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने की पत्रकार भवन के लिए पच्चीस लाख की घोषणा,सदस्यों ने सीएम के प्रति जताया आभार

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” के सदस्यों द्वारा पत्रकार भवन हेतु राशि आवंटन की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा पच्चीस लाख की घोषणा की है। वहीं जिले पत्रकारों ने इस घोषणा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

प्रेसवार्ता में मौजूद जिले के पत्रकार

आपको बता दें कि इससे पूर्व “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” के निर्वाचन प्रक्रिया के बाद शपत ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सरगुजा आदिवासी विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने अपने निधि से पत्रकार भवन के लिए दस लाख की घोषणा की थी और कहा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के जिले की दौरे के दौरान और राशि दिलाने की पहल की जाएगी।

प्रेसवार्ता

भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नाजिर अजहर,भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो,बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव,मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल,प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया के जिला अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह के साथ संघठन के सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button