चिरमिरीछत्तीसगढ़

चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में भीषण आग,वार्ड पार्षद सहित वार्डवासी आग बुझाने कर रहे प्रयास,निगम के पास नहीं फायर ब्रिगेट…

एमसीबी । एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 हल्दीबाड़ी में नाला के पास भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है, जिससे आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि नाला में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है और उसके फैलने की आशंका बनी हुई है। मौके पर वार्ड पार्षद भी मौजूद हैं और स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए पानी डालकर प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि खबर लिखे जाने तक नगर निगम की टैंकर पहुंच चुकी है मगर फायर ब्रिगेड नहीं होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोग सतर्क हैं और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास के घरों तक खतरा पहुंच सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द आग बुझाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button