गरियाबंदछत्तीसगढ़झारखण्डदिल्लीदेशन्यायालयबलरामपुरबिलासपुरमुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुर

रामानुजगंज कन्हर चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान सोया सुरक्षा कर्मी, वीडियो वायरल — शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

बलरामपुर (छ.ग.) — रामानुजगंज स्थित अंतरराज्यीय कन्हर आबकारी चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर गहरी नींद में सो रहे एक निजी सुरक्षा कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस चेक पोस्ट की स्थापना झारखंड से हो रही शराब तस्करी को रोकने के लिए की गई थी।

वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी को साफ़ तौर पर ड्यूटी के समय नींद में देखा जा सकता है, जिससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यह सुरक्षा कर्मी एक निजी कंपनी द्वारा नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर जिला आबकारी अधिकारी को पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।



प्राइवेट सुरक्षा कंपनी के अधिकारियों ने भी उक्त कर्मी को हटाने के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिखा था, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई जवाबी कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा कर्मी इसी तरह लापरवाह बने रहेंगे, तो शराब तस्करी को रोकने के सारे प्रयास व्यर्थ साबित होंगे। मामले को लेकर जिला प्रशासन की चुप्पी भी अब सवालों के घेरे में है।

Related Articles

Back to top button