छत्तीसगढ़जंगलजसपुरझारखण्डतातापानीदिल्लीबलरामपुरबिलासपुरभाजपामनेन्द्रगढ़महासमुंदमुंबईरंकाराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

लक्जरी कार से हो रही थी इमारती लकड़ी की तस्करी, पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोचा

अवैध इमारती लकड़ी की तस्करी में लग्जरी कार जब्त

बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस तस्करी में उपयोग की जा रही एक लग्जरी इनोवा कार को भी जप्त कर लिया गया है।

आरोपीय वाहन सहित थाना स्टाफ



                      घटना का विवरण

सूचना के आधार पर रामानुजगंज थाना क्षेत्र के विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह और उनकी टीम ने छतवां जंगल से विजयनगर की ओर तेज गति से आ रही इनोवा कार का पीछा किया। कार में करीब 12 नग साल की इमारती लकड़ी लोड थी, जिसकी बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।

इनोवा वाहन



कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि पुलिस वाहन को भी 100 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलाना पड़ा। तस्कर रिंग रोड के रास्ते बलरामपुर की ओर भाग रहा था, लेकिन मंडी नाके के पास झारखंड जा रहे एक वाहन से टक्कर हो गई।

12 नग शाल इमारती लकड़ी



                 पुलिस की कार्रवाई

हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

                            जप्त सामान:

12 नग साल की इमारती लकड़ी

लग्जरी इनोवा कार (मूल्य 4-5 लाख रुपये)


          आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
आरोपी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी वन अधिनियम के तहत कई बार कार्रवाई का सामना कर चुका है।


                  समय और स्थान

घटना देर रात की है, जिसमें रामानुजगंज थाना प्रभारी और विजयनगर चौकी के स्टाफ ने मिलकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

Related Articles

Back to top button