छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

कानून व्यवस्था व किसानों की समस्या को लेकर होगा एसडीएम कार्यालय का घेराव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत में 9 दिसंबर को कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। जिले में लगातार खराब होती कानून व्यवस्था व किसानों की समस्या को लेकर भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत में कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है । जानकारी के अनुसार 9 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जिले के चिरमिरी में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसी दिन कांग्रेस भरतपुर के एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी । इस कि जानकारी कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अपने शोसल मीडिया साईट फेसबुक में पोस्ट कर दी है. अब देखना होगा कि जिस दिन प्रदेश के मुखिया का जिले में दौरा है उस दिन कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति मिलती है या नहीं ।

Related Articles

Back to top button