छत्तीसगढ़बलरामपुर

टायर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

राजपुर। पुलिस ने टायर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया  कि राजपुर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी प्रार्थी विकास कुमार बंसल पिता अशोक बंसल ने एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.07.2022 को रात्रि 11.00 बजे से 16.07.2022 के प्रातः 07 बजे के मध्य मेरे दुकान में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक नग एमआरएफ कंपनी का टायर चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामला चोरी का होने पर पुलिस ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देते हुए उनके मार्गदशन में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं उनकी टीम ने संदेहियो को पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपियों ने दिनांक घटना को चोरी करना बताया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग एफआरएफ कंपनी का टायर जप्त किया है।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश दास पिता स्व. पाहून दास उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कर्रा थाना राजपुर व रोहित रजक उर्फ पाण्डेय पिता कमलेश्वर रजक उम्र 19 वर्ष निवासी पतरातु थाना राजपुर को गिरफ्तार उनके खिलाफ धारा 457,380, 120 (बी).34 के तहत कार्यवाही किया है।
      इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते, श्याम लाल भगत, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, रूपेश गुप्ता, बिजेन्द्र भगत, आकाश तिवारी, लखेश्वर पैकरा, शिवशंकर कुजूर, प्रताप टोप्पो का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button