छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ हूआ गरबा नाईट का आयोजन,अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित विद्यालय परिवार रहा मौजूद,बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। त्यौहार और अपनों का साथ किसी भी आम पल को खास और खुशनुमा बना देता है। ऐसे ही कुछ अविस्मरणीय पल दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के प्रांगण में बने। विद्यालय प्रांगण में गरबा नाईट का आयोजन किया गया। जिसमे मनेन्द्रगढ़ एस डी एम श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर जी , नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सपरिवार सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रों एवं अभिभावकों के संग गरबा का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आरती से हुआ जिसमे विद्यार्थियों के ग्रैंड पेरेंट्स ने भाग लिया। जिसके पश्चात् कक्षा ९ की छात्र अग्रिमा सिंघलने ‘आई गिरी नंदीदनी ‘ गीत पर अति मनमोहक प्रस्तुति दी, कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी ढोली तारो गीत पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया। गरबे के गीतों पुर सबकी प्रस्तुति ने ऐसा माहौल बना दिया की छतीसगढ़ की भूमि में गुजरात की संस्कृति के दर्शन हो रहा था।

इस अवसर पर कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे बेस्ट ड्रेस्ड किड्स का अवार्ड बालको की श्रेणी में कक्षा ७ के अर्चित दुजानिया एवं प्रांगण में आये हुए एक नन्हे बालक मिकी सिंह को दिया गया वही बालिकाओं की श्रेणी में कक्षा ६ की सान्वी अग्रवाल एवं कक्षा १ की समृद्धि शर्मा को दिया गया। बेस्ट गरबा डांसर का पुरस्कार बालिकाओ की श्रेणी में कक्षा ७ की आस्था सलूजा एवं कक्षा ९ की दिव्या रोचलानी , बालको की श्रेणी में कक्षा ७ के ऋषि एवं नैतिक वर्मा ने हासिल किया। बेस्ट गरबा डांसर महिलाओ की श्रेणी में श्रीमती मोनिका अरोरा को दिया गया वही पुरुषों की श्रेणी में यह अवार्ड ए डी वैष्णव ने प्राप्त किया। बच्चो और अभिभावकों के चेहरों की ख़ुशी, विद्यालय और उसकी गतिविधियों से होने वाली सन्तुष्टि की परिचायक थी।

Related Articles

Back to top button