बलरामपुररामानुजगंज

द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होने पश्चात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी के नेतृत्व में रामानुजगंज के भारत माता चौक पर आनंद उत्सव समारोह का आयोजन किया गया

रामानुजगंज

देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पहली बार जनजाति समाज के प्रतिनिधि के रूप में द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होने पश्चात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में रामानुजगंज के भारत माता चौक पर आनंद उत्सव समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे सभी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर भारत माता चौक पर भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित भी किया गया।


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होना भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है अत्यंत गरीब पृष्ठभूमि की जनजातियों में भी सबसे पिछड़े संथाली परिवार से निकलकर संघर्षों एवं कर्मठता के बलबूते उनका सर्वोच्च पद तक पहुंचना देशवासियों के साथ-साथ जनजातीय समाज के लिए भी गौरव का क्षण है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज को शीर्ष में प्रतिनिधित्व देने के लिये सात दशकों की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। देश की कुल जनसंख्या में आदिवासी समाज की जनसंख्या 9% है स्वतंत्रता आंदोलन में भी आदिवासी समाज का योगदान और बलिदान अविस्मरणीय है किंतु स्वतंत्र भारत में सरकारों ने लंबे समय तक उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए। आज हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू शपथ ले रही हैं। उत्सव समारोह को सुभाष केशरी,विमलेश सिन्हा, मेहीलाल आयाम, धरमन सिंह ने संबोधित करते हुए सभी को बधाई दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से पार्षद मुकेश जैसवाल, विजय रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता बिगन गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रमोद कश्यप, बालकेश्वर प्रजापति, सुनील पासवान, बिगू दास,अनुप कश्यप, जदुनि रवि, पृथ्वीनाथ गुप्ता, दिलीप केशरी, अंकित गुप्ता,अशोक ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, डॉ राकेश गुप्ता,ललन पासवान, रामाशीष मेहता, सोनू चौबे, प्रकाश मालाकार, उमेश पूरी, ओम गुप्ता, रामध्यान गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button