मनेन्द्रगढ़

नवरात्रि पर मानव कल्याण विकास संस्थान ने संत-महात्माओं और समाजसेवियों का किया सम्मान,सेवा, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। नवरात्रि के पावन अवसर पर मानव कल्याण विकास संस्थान, शिवधारा बिहारपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें संत-महात्माओं, समाजसेवियों, वृद्धजनों, समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में संत-महात्माओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शन, समाजसेवियों के जनहितकारी कार्यों तथा वरिष्ठजनों के अनुभव और योगदान के महत्व को रेखांकित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की गई और उनके योगदान को सम्मान दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है । साथ ही नई पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करने का संदेश देना है ।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने श्रद्धा, सम्मान, सेवा तथा सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस प्रकार का आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और आपसी समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button