बलरामपुर

नोकरी लगाने के नाम पर ठगी शिकायत पहुचा जनदर्शन में जाच उपरान्त वैधानिक करवाही

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत एक युवक से नौकरी लगाने के नाम से ठगी की गई है। ठगी का शिकार हुए युवक ने पुलिस अधीक्षक से जनदर्शन में अपनी शिकायत दर्ज कराई शिकायत में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि अंबिकापुर निवासी नमन पाण्डेय एवं बसंती कुजूर के द्वारा वनरक्षक की भर्ती के लिए उनसे ₹3 लाख 11 हजार की ठगी की गई है। पीड़ित ने बताया कि फोन पे गूगल पे एवं पेटीएम कैश के माध्यम से उन्हें पैसा दिया है। नौकरी नही लगने पर पैसा मांगने के बाद भी उसके द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है। मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है जांच में ठगी होना पाया जाता है तो निम्नानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button