कोरियाछत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में भी कई धाराओं के तहत हो चुका है गिरफ्तार,मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मध्यप्रेदश से लालपुर होते हुये एक दोपहिया वाहन से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री हेतु मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल को अवगत कराया गया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में आरोपी की घेराबंदी करने थाना मनेन्द्रगढ़ पुलिस टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई। मुखबीर सूचना पर बताये गये स्थान पर लालपुर स्थित सेंटपेट्रिक स्कूल के पास घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से स्कूटी में चार पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 34 लीटर 500 मिलीलीटर कीमती 20,500/रूपये एवं स्कूटी कीमत 60,000/रूपये का मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी गफ्फार अंसारी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत घटना घटित करना सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरूद्व पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है

  1. अपराध क्रमांक 324/14 धारा 13 जुआ एक्ट ।
  2. अपराध क्रमांक 13/18 धारा 13 जुआ एक्ट।
  3. अपराध क्रमांक 159/16 धारा 457,380,411,34 ता0हि0 ।
  4. अपराध क्रमांक 160/16 धारा 457,380,411,34 ता0हि0 ।
  5. अपराध क्रमांक 166/20 धारा 34(2) आबकारी एक्ट ।
    सम्पूर्ण कार्यवाही में सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सहायक उप निरीक्षक बी.के. सिंह, प्रधान आरक्षक इस्तेयाक खान, आरक्षक, जितेन्द्र ठाकुर,प्रमोद यादव,राकेश शर्मा, विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button