Uncategorizedमनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़: राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी, कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत CEO अंकिता सोम ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण …

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है । जिला प्रशासन द्वारा समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम ने स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समारोह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अंकिता सोम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 2 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ में किया जाएगा। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह शामिल होंगी ।

निरीक्षण के दौरान उप नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, समीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Did

Related Articles

Back to top button