बलरामपुररामानुजगंज

वन वाटिका में महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया

सावन महीने में जगह-जगह पर महिलाओं के द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आज रामानुजगंज वन वाटिका में नगर की महिलाओं ने सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं सामूहिक रूप से नृत्य और संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाईं. वन वाटिका में महिलाएं झूला झूलते हुए भी नजर आईं. महिलाओं ने सावन का प्रतीक हरे रंग की साड़ी और हरे रंग की चुड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं.

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन वाटिका में आज रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता एवं नगर की स्थानीय महिलाओं ने सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने नृत्य किया और झूला भी झूली. बता दें कि सावन के महीने में झूला झूलने का भी अपना विशेष महत्व है.

पारंपरिक हरे रंग की साड़ी और हरी चुड़ियां

सावन उत्सव कार्यक्रम में ज्यादातर महिलाओं ने सुहाग और प्रकृति के प्रतीक हरे रंग की साड़ी और हरे रंग की चुडियां पहनकर शामिल हुईं. सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं. हरे रंग को सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है.

नृत्य संगीत का भी हुआ आयोजन

सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीत गाते हुए सामूहिक नृत्य भी किया कुर्सी दौड़ महिलाओं ने मेंहदी रचाई और सावन गीत गाए, झूला, सामूहिक और एकल नृत्य भी किए. सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मौज-मस्ती भी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button