कोरियाछत्तीसगढ़

अपने जन्म दिन पर तलवार से केक काट कर तलवार लहराना युवक को पड़ा महंगा, मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत किया गिरफ्तार

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग जिसके तहत बीते दिनों मनेन्द्रगढ़ स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी द्वारा अपने जन्म दिन पर तलवार से केक काटने उसके बाद तलवार लहराने पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ थाना में मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि रेल्वे कालोनी मनेंद्रगढ़ में तलवार लेकर लहराते हुवे रेल्वे कालोनी में घुम रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल थाना मनेंद्रगढ़ टीम घटना स्थल रेल्वे कॉलोनी रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को तलवार के साथ पकडा गया आरोपी विरेन्द्र उर्फ शनि के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जप्त कर आरोपी का कृत्य  जाने से धारा 25,27 आम्र्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0आर0 भगत प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम बघेल, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button