कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

रामानुजगंज में नई राशन दुकानों की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने जिला खाद्य अधिकारी को सौंपा आवेदन

रामानुजगंज। नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर जिला खाद्य अधिकारी को विस्तृत आवेदन सौंपा है। उन्होंने नगर क्षेत्र में नई राशन दुकानों के संचालन की आवश्यकता बताते हुए आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।


अपने आवेदन में प्रतीक सिंह ने बताया कि रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान में केवल दो राशन दुकानों के माध्यम से हजारों राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। दुकानों की संख्या कम होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि कई राशन कार्डधारी 1 से 2 महीने तक समय पर राशन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। राशन दुकानों में लंबी कतारें, अत्यधिक भीड़ और वितरण में देरी आम हो गई है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं, व्यापारियों और श्रमिक वर्ग पर पड़ रहा है। कई बार लोगों को सुबह से देर रात तक राशन के लिए इंतजार करना पड़ता है, इसके बावजूद भी उन्हें राशन नहीं मिल पाता।प्रतीक सिंह ने कहा कि नगर की वर्तमान व्यवस्था आम जनता की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है। राशन जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को इतनी कठिनाइयों का सामना करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक 2 से 3 वार्डों के बीच एक नई राशन दुकान खोली जाए। इससे राशन वितरण व्यवस्था सुचारु होगी और नागरिकों को समय पर एवं आसानी से खाद्यान्न मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि नई राशन दुकानों की स्थापना से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और शासन की योजनाओं का लाभ सही तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंच पाएगा।
प्रतीक सिंह ने जिला प्रशासन से इस दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए राशन दुकानों की संख्या बढ़ाने को समय की जरूरत बताया है।

Related Articles

Back to top button