छत्तीसगढ़बलरामपुर

पुलिस परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की कार्यशाला का आयोजन,,,बालिकाओं को किया सम्मानित…

राजपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार द्वारा कस्तुरबा आश्रम में एक दिवसीय कार्यशाल का आयोजन किया गया।


        कार्यक्रम में राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह व उपस्थित उप निरिक्षक व पुलिस स्टॉफ के द्वारा महिलाओं व बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम बच्चों को “महिला सशक्तिकरण” पर 10 बिन्दु लेख लिखने हेतु दिया गया जिसमें सबसे बेहतर लेख लिखने वाले प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कुमारी रूबिना सिंह कक्षा 8वीं द्वितीय स्थान कुमारी खुशबु उपध्याय कक्षा 11 वीं व तृतीय कुमारी निरूमा साय कक्षा 8वीं को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। रोड एक्सीडेंट में किसी अनजान व्यक्ति को बिना संकोच साहस पुर्वक सहायता कर ईलाज हेतु स्वास्थ केन्द्र भेजने पर कुमारी निरूमा साय को बहादुरी का इनाम देकर सम्मानित किया गया।


         थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं उप निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय सउनि अरविन्द्र प्रसाद के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिया गया।
      कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अखिलेश सिंह,अश्वनी पाण्डेय,सउनि अरविद प्रसाद,प्र.आर.पंकज पोर्ते,आरक्षक नरेन्द्र कश्यप,सुनिल तिर्की,चालक आरक्षक अजय टोप्पो,महिला आरक्षक करिशिमा एक्का,प्रफुल्ला टोप्पो,अनुपमा कपूर व कस्तुरबा छात्रवास के अधीक्षीका एवं कर्मचारियों सहित स्कूल के छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button