कुसमीबलरामपुर

संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निरीक्षणकार्यपालन अभियंता को ठेकेदार के साथ कार्य स्थल पर रहकर कार्य करने के दिये निर्देश

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव व वनमण्डाधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह ने विकासखण्ड कुसमी के दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम सबाग से पुंदाग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के श्रेणी में शामिल सबाग से पुंदाग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। कार्य का निरीक्षण करने संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँचे। इस दौरान कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता को निर्माण कार्य में गति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को कार्यक्षेत्र का सतत् निगरानी रखने एवं संबंधित ठेकेदार के साथ कार्य स्थल पर रहकर कार्य कराने के निर्देश दिये। साथ ही 15 दिवस के अंदर बंदरचुआं से ग्राम भुताही तक रोड निर्माण का कार्य पूर्ण कराने को कहा। ज्ञातव्य है कि सबाग से पुंदाग तक सड़क निर्माण हो जाने से भुताही, चरहु, पीपरढाबा, चुनचुना के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आप्स) श्री प्रशांत कतलम, उप पुलिस अधीक्षक(आप्स) श्री डीके सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी श्री रितेश चौधरी समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button