छत्तीसगढ़बलरामपुरहेल्थ

जिला चिकित्सालय को मिली महिला विशेषज्ञ,,,महिलाओं को मिलेगी अब बेहतर इलाज…

बलरामपुर।जिले के अस्पताल में लंबे अरसे से महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की जररूत महसूस की जा रही थी।काफी लंबे अरसे बाद जिला चिकित्सालय को महिला एवं प्रसूति विशेषज्ञ मिलने से सुदूर क्षेत्रों व गरीबो को इसका लाभ मिल पायेगा।आदिवासी बाहुल्य बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि तिवारी का जिला हॉस्पिटल बलरामपुर में पोस्टिंग की गई है।


           बलरामपुर रामानुजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचती हैं। ग्रामीण लंबे अर्से से स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग जिला अस्पताल के लिए कर रहे थे। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय समय पर जांच कराने शहरों में जाना पड़ता है जिससे उन्हें तमाम तरह कि परेशानियों का सामना करना पड़ता था और साथ ही खर्च भी ज्यादा होता है।अब ऐसे में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के आने से ग्रामीण अंचल के लोगो को इसका सीधा फायदा मिलेगा।डॉक्टर रश्मि तिवारी के यहां आने से सिजेरियन डिलीवरी के साथ ही महिलाओं से संबंधित सभी रोगों का बेहतर इलाज मिल पाएगा एवं नॉर्मल डिलेवरी के साथ सीजेरियन डिलेवरी की सुविधा होने से क्षेत्रवासियों को एक बड़ी समस्या से राहत मिल पायेगी। यहां के ग्रामीणों को अब बड़े शहरों जाकर इलाज कराने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। डॉ रश्मि ने अपने पदभार सम्हालने के पहले ही दिन कुशलता के साथ सफल सिजेरियन डिलेवरी करके मां एवं बच्चे की जान बचाई है जहाँ जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


          गैर तलब है कि डॉ रश्मि तिवारी ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MBBS कि पढ़ाई पुरी करने के बाद एंट्रेंस एग्जाम को पास करके महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की उपाधि हासिल की है। डॉ रश्मि तिवारी ने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान परामर्श इलाज के लिए यहां उपलब्ध रहुंगी गर्भावस्था के दौरान या प्रसव में कोई समस्या न आए इसके लिए प्रसूति कि जांच एवं देखभाल बहुत जरूरी रहता है।ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के अभाव में मातृत्व मृत्यु दर अधिक देखने को मिलते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की जांच विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में प्रसव, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की देखभाल भी जरूरी है।यहां के लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सेवा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहुंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button