छत्तीसगढ़बलरामपुर

विकासखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ,,, उद्घाटन मैच में ग्राम लाऊ की टीम ने ग्राम ठरकी की टीम को एक गोल से हराया…

राजपुर। ग्राम पंचायत करवा में बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य व आदिवासी प्रदेश कांग्रेश सचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम के मुख्य अतिथि में विकासखंड स्तरीय फुटबॉल मैच का उद्घाटन किया गया।


     ग्राम पंचायत करवा में प्रारंभ हुए विकासखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई।उद्घाटन मैच ग्राम पंचायत लाऊ व ग्राम पंचायत ठरकी के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में दोनों ही टीमें हाफ टाइम तक बराबरी पर रही जिसके बाद दूसरे हाफ में ग्राम पंचायत लाऊ की टीम ने ग्राम पंचायत ठरकी को एक गोल से हराते हुए जीत अपने नाम दर्ज किया। ग्राम पंचायत करवा में प्रारंभ हुए विकासखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में लगभग 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मैच में जीते हुए ग्राम पंचायत लाऊ की टीम को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने नगद राशि देकर टीम की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में पहुंची बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम करवा गोपालपुर मुरका का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए यथासंभव उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान करवा सरपंच गोवर्धन नेताम उपसरपंच जितन भगत कैलाश पोया चंद्र यादव मंगल टेकाम बागेश्वर कुजूर व पीटीआई तथा खिलाड़ियों सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button