कोरियाछत्तीसगढ़

विधायक गुलाब कमरों ने 25 करोड़ की लागत से कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

शराफत अली कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,तीन दिनों में लगभग 25 करोड़ की लागत से कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार

सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विगत तीन दिनों में क्षेत्र वासियों को लगभग 25 करोड़ से अधिक के लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन कर सौगात दी.इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल के समुचित विकास के लिए हमारी छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है.प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत में पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा की मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि कोरोना संकट काल के बाद भी भरतपुर सोनहत विधानसभा में चहुमुखी विकास हो रहा. चाहे क्षेत्र में पुल-पुलिया की बात करें,चाहे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की बात हो या जल-जीवन मिशन की बात करें जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल लगने जा रहा है. जोकि प्रदेश के मुख्यमंत्री का विशेष पहल से संभव होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button