छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

चिंतामणि महाराज की 10 साल बाद हुई घर वापसी कांग्रेस की बढ़ा सकते हैं चिंता…..

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

सामरी विधायक चिंतामणि महाराज हुए बीजेपी में शामिल, क्या बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस को होगा नुकसान..

बलरामपुर जिले की सामरी विधानसभा सीट से विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने आज अंबिकापुर में बीजेपी प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया और इसी के साथ ही उनकी घर वापसी भी हो गई.

कांग्रेस ने चिंतामणि महाराज को 2013 में लुंड्रा विधानसभा सीट से टिकट दिया और वह विधायक चुने गए. 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने चिंतामणि को सामरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सिद्धनाथ पैकरा को करीब 32 हजार वोटों से हराया था. कांग्रेस की सरकार में इन्हें संसदीय सचिव बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया.

Related Articles

Back to top button