Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

कपड़ा दुकान जलकर राख; 60 से 70 लाख के नुकसान का

बैंक रोड स्थित कपड़ा दुकान जलकर राख, 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान का दावा

रामानुजगंज। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र स्टेट बैंक रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकान संचालक निहाल जायसवाल ने इस अग्निकांड में 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक निहाल जायसवाल और अन्य स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दुकान के भीतर रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य ज्वलनशील सामान आग की चपेट में आने से लपटें तेजी से फैलती चली गईं।दमकल का पानी खत्म होने पर स्थानीय लोग आए आगेदमकल कर्मियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फायर ब्रिगेड के वाहन का पानी जल्द ही समाप्त हो गया। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत कार्य की कमान संभाली। नगर पालिका के पानी के टैंकर मंगवाए गए और लोगों ने बाल्टियों के माध्यम से लगातार पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने संभाला मोर्चाअग्निकांड की सूचना मिलते ही नगर पालिका के युवा पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता और रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। सभी ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।60 से 70 लाख रुपये के नुकसान का दावादुकान संचालक निहाल जायसवाल ने बताया कि दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य व्यापारिक सामग्री रखी हुई थी। आग लगने से लगभग पूरा स्टॉक जल गया। उनके अनुसार इस हादसे में 60 से 70 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं प्रारंभिक स्तर पर नुकसान का अनुमान 50 लाख रुपये से अधिक लगाया गया था।आग लगने के कारणों की जांच शुरूफिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।एक सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना, व्यापारियों में चिंतागौरतलब है कि रामानुजगंज नगर में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार सामने आ रही अग्नि दुर्घटनाओं ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से होने वाले भारी नुकसान को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button