छत्तीसगढ़भरतपुर सोनहत

बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने किया घेराव और प्रदर्शन, सरकार बढ़ी हुई बिजली दरें कम करे, अन्यथा  होगा बड़ा प्रदर्शन- कमरो…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के नेतृत्व में जनकपुर-भरतपुर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एक दिवसीय इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरों मुख्य रूप से शामिल हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनकपुर भरतपुर से रैली निकालते हुए विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पहुंचे और वहां बिजली कटौती व महंगी बिजली दरों पर आक्रोश जताया। कनिष्ठ अभियंता से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं ने बढ़ते बिजली बिल को कम करने और क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती रोक जनता को राहत देने की मांग रखी। कनिष्ठ अभियंता ने आश्वासन दिया कि बिजली व्यवस्था को जल्द सुधारा जाएगा और कटौती कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

*पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना*

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की बिजली नीति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकार ने जनता को राहत देने के लिए बिजली बिल आधा किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक तीन बार बिजली दरें बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला है। अगर सरकार बिजली दरें वापस नहीं लेती तो 22 तारीख को जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने रखी ग्रामीणों की मांग
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि आदिवासी और गरीबों के सरगुजा संभाग में बार-बार बिजली बिल बढ़ाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरें कम नहीं की गईं तो जिले में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान  रवि प्रताप सिंह, अंकुर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, संदीप द्विवेदी, इमरान खान, विमल हितकर कमल चौधरी, रामू सिंह, संजू गुप्ता,  आशु, शाहिद, शाहबाज जुनैद, शिवम प्यासी, सुभान सिंह, इमरान खान साहिल , ओमी,फजल,आशु ,मुकेश ,राज , सहित कांग्रेस के  कार्यकर्ता व पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button