Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे रामानुजगंज, कांवरिया सेवा व्यवस्था का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे रामानुजगंज, कांवरिया सेवा व्यवस्था का लिया जायज

रामानुजगंज। सावन के पवित्र महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए रामानुजगंज में की जा रही व्यवस्थाओं का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जायजा लिया।

Oplus_16908288

देवघर रवाना होने के दौरान वे रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन पहुंचे, जहां कांवरिया सेवा समिति द्वारा शिवभक्तों के लिए भोजन सहित अन्य निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने सेवा समिति के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कांवरियों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने मांगलिक भवन में प्रसाद ग्रहण किया।मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लगातार 28 वर्षों से सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी वे अपने दल के करीब 100 लोगों के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए हैं।उन्होंने कहा कि देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए रामानुजगंज छत्तीसगढ़ का अंतिम महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां बड़ी संख्या में कांवरिये विश्राम के लिए रुकते हैं। कांवरिया सेवा समिति द्वारा शिवभक्तों के लिए भोजन के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है, जो सराहनीय है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद वे भगवान भोलेनाथ से पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना करेंगे।

Related Articles

Back to top button