Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

बारिश से बेहाल बलरामपुर: चोरपहरी घाट से बास डिपो तक कीचड़ में तब्दील सड़क

बारिश से चोरपहरी घाट से बास डिपो तक सड़क कीचड़ में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल

बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं निर्माणाधीन सड़क पर निर्माण एजेंसी द्वारा मिट्टी डाले जाने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। चोरपहरी घाट से लेकर बास डिपो तक सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है।

सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर वाहन फंसने और फिसलने की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी डालने से मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। लोगों ने संबंधित निर्माण एजेंसी से सड़क पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने और आवागमन सुचारू कराने की मांग की है, ताकि बारिश के बीच राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button